#विदिशा मंडी में राशन का चावल बिकते हुए तहसीलदार ने पकड़ा

विदिशा कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित उमा ट्रेडर्स पर उचित मूल्य दुकान का चावल बड़ी मात्रा में एकत्रित होने और वहां से किसी स्थान पर बेचने की तैयारी की सूचना मिलने पर तहसीलदार सरोज अग्निवंशी मौके पर पहुंची । इसके बाद दुकान को सील करने के साथ खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य चावल की जांच कर अलग से कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू की गई ...

विदिशा कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित उमा ट्रेडर्स पर उचित मूल्य दुकान का चावल बड़ी मात्रा में एकत्रित होने और वहां से किसी स्थान पर बेचने की तैयारी की सूचना मिलने पर तहसीलदार सरोज अग्निवंशी मौके पर पहुंची । इसके बाद दुकान को सील करने के साथ खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य चावल की जांच कर अलग से कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू की गई
उमा ट्रेडर्स को तहसीलदार द्वारा सील कर दिया गया है । लेकिन प्रशासन के सामने अभी यह प्रश्न खड़े हुए है कि कितना चावल था । किस उचित मूल्य की दुकान से यहां आया था । किसके माध्यम से चावल लाया गया था । यह सब जांच के बाद ही सामने आएगा ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो