VIDISHA NEWS - विदिशा की सड़क पर चल रहा दिन दहाड़े खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल देखिए हमारी खबर

विदिशा नगर पालिका की कार्यप्रणाली से जनता के गाड़े खून पसीने की कमाई कैसे भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रही है । इसका नमूना देखने मिला विदिशा शहर के वार्ड 20 खरीफाटक रोड को कमल दाल मिल होते हुए पुराने गल्ला मंडी के रास्ते पर जहां एक नाली का निर्माण किया जा रहा है । वार्ड वासियों का आरोप है कि इसमें गुणवत्ता का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा । लगभग 2 फिट पानी से भरी नाली में ही सीमेंट कांक्रीट का मसाला डाला जा रहा है । तो उसमे कैसी मजबूती आएगी यह सोचा जा सकता है । उनका आरोप है कि डेढ़ महीने से सड़क खुदी पड़ी है जिससे उन्हे आने जाने में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सवाल नगर पालिका के उन होनहार इंजीनियरों पर भी उठ रहे है । जिनकी निगरानी में यह निर्माण कार्य हो रहा है । नगरपालिका सीएमओ ने मामले में अपना रटा रटाया जवाब दिया है । उनका कहना है कि मामले की शिकायत मिली थी संबंधित इंजीनियर को जांच करने का बोला गया है । जबकि वीडियो आपके सामने है...

विदिशा नगर पालिका की कार्यप्रणाली से जनता के गाड़े खून पसीने की कमाई कैसे भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रही है । इसका नमूना देखने मिला विदिशा शहर के वार्ड 20 खरीफाटक रोड को कमल दाल मिल होते हुए पुराने गल्ला मंडी के रास्ते पर जहां एक नाली का निर्माण किया जा रहा है । वार्ड वासियों का आरोप है कि इसमें गुणवत्ता का जरा भी ख्याल नहीं रखा जा रहा । लगभग 2 फिट पानी से भरी नाली में ही सीमेंट कांक्रीट का मसाला डाला जा रहा है । तो उसमे कैसी मजबूती आएगी यह सोचा जा सकता है । उनका आरोप है कि डेढ़ महीने से सड़क खुदी पड़ी है जिससे उन्हे आने जाने में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सवाल नगर पालिका के उन होनहार इंजीनियरों पर भी उठ रहे है । जिनकी निगरानी में यह निर्माण कार्य हो रहा है । नगरपालिका सीएमओ ने मामले में अपना रटा रटाया जवाब दिया है । उनका कहना है कि मामले की शिकायत मिली थी संबंधित इंजीनियर को जांच करने का बोला गया है । जबकि वीडियो आपके सामने है

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो