विदिशा में भीषण सर्दी के बावजूद मकर सक्रांति पर्व पर स्नान हेतु बेतवा नदी पर उमड़ी भारी भीड़
विदिशा में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी में आस्था की डुबकी लगाई । आज दूसरे दिन भी मकर संक्रान्ति के पर्व पर बेतवा नदी में तड़के से ही स्नान जारी है। जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेतवा तट पहुंचे हैं।श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए है। घाटों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है।...
भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नजर नही आ रही है। पूजा पाठ करने के बाद खिचड़ी का दान किया।
कड़ाके की सर्दी के बाद भी तड़के से श्रद्धालुओं का बेतवा के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मकर संक्रांति का मुहूर्त आज रविवार तक है।
डुबकी लगाने वालों की सुरक्षा के लिहाज से होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवान मोटर बोट लाइफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण के साथ तैनात रहे। होमगार्ड के अधिकारी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने बताया की सभी घाटों पर 22 से ज्यादा जवान और तैराक तैनात किए गए हैं किसी भी अप्रिय घटना में तुरंत मदद की जा सकती है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


