VIDISHA मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जर्जर सड़को पर ध्यानाकर्षण हेतु , कांग्रेस का सड़क सत्याग्रह...
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले , विदिशा की जर्जर सड़को पर मुख्यमंत्री का ध्यानाकर्षण हेतु , कांग्रेस का सड़क सत्याग्रह ..............
#vidisha #infovidisha #विदिशा #vidishanews #विदिशाकीखबर #कांग्रेस #Congress #shivraj
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 फरवरी को विदिशा आ रहा है और उनके दौरे से पहले विदिशा की सड़कें जर्जर हालात में है। इसी को लेकर आज कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सड़क सत्याग्रह किया।
इस अभियान के अंतर्गत शहर की जर्जर सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया गया । आंदोलनकारियों का कहना है कि विदिशा की शहर की सड़कों की हालात बद से बदत्तर हो चुके है। पता ही नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढ़ों में सड़क है। विदिशा शहर की सड़कें जर्जर हो रही है जिसके कारण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। उन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि नाकारा और निकम्मा हो गए हैं इसी के विरोध में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क सत्याग्रह किया गया है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि कही कही सड़क बने तो 1 दिन भी नहीं होता और वह उखड़ जाती है।
नगर पालिका मुख्यमंत्री की कितनी अनदेखी करता है इस बात का सबूत मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए हमने सड़क सत्याग्रह किया है हम यह कहना चाहते हैं विदिशा की सड़कें भले ही ना बने लेकिन सड़कों के गड्ढे जरूर भरवा दें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


