विदिशा के मोहल्ले को पाकिस्तान और खुद को आतंकवादी बताने वाले युवक से सुनिए viral video की सच्चाई

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक टूटी हुई पुलिया पर खड़ा होकर खुद को आतंकवादी बताते हुए पाकिस्तान का नागरिक बता रहा है । कह रहा है इसलिए हमारे मोहल्ले का विकास नहीं हो रहा । ...

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक टूटी हुई पुलिया पर खड़ा होकर खुद को आतंकवादी बताते हुए पाकिस्तान का नागरिक बता रहा है । कह रहा है इसलिए हमारे मोहल्ले का विकास नहीं हो रहा ।

वायरल वीडियो देखने के बाद हमने वीडियो की सच्चाई और कारण जानने का फैसला किया तो यह वीडियो विदिशा के बंटी नगर क्षेत्र का निकला । इसमें नजर आ रहा युवक बंटी नगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक है । जब हमने इस युवक से उस वीडियो का कारण जानना चाहा तो यह हमें उस जगह ले गया और उसने अपने मोहल्ले का हाल बताया कि कैसे नगर पालिका सीमा से महज एक कदम की दूरी पर स्थित डावर पंचायत अंतर्गत आने वाले हसनवाद का रहने वाला है हालांकि यह भी अब विदिशा शहर का ही हिस्सा है । इनके मोहल्ले की पुलिया और सड़क की हालत पिछले 15 से 20 वर्षों से बद से बदतर है । यहां के रहवासी नगर पालिका और पंचायत के बीच फुटबॉल बने हुए है । Cm हेल्पलाइन से लेकर हर स्तर पर शिकायत दर्ज कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । लोग पुलिया में गिर रहे है ,घायल हो रहे है ,ऑटो वाले सवारी उतारकर पुलिया पार कर रहे है ताकि ऑटो पलट न जाए । इतने बुरे हालात होने के बावजूद न तो कोई जन प्रतिनिधि और न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी इनकी सुध लेने पहुंचा है । जबकि यह केंद्रीय कृषि मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र है । और जिला मुख्यालय होने के बावजूद यह हाल है । सुनिए क्या कहते है रहवासी

#infovidisha #vidisha #latestnews #breakingnews #vidishasadak #shivrajsinghchouhan #विदिशा_की_बदहाल_सड़कें

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो