VIDISHA NEWS - भाजपा चंदा वसूली करती है इससे इन्होंने अपना घर भर लिया विदिशा में बोले दिग्विजय सिंह.
VIDISHA NEWS - भाजपा चंदा वसूली करती है इससे इन्होंने अपना घर भर लिया विदिशा में बोले दिग्विजय सिंह....
#vidisha #विदिशा #infovidisha #vidishanews #विदिशाकीखबर #bjp #कांग्रेस congress #दिग्विजयसिंह #digvijaysingh
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , आज एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने , विदिशा जिले के गुलाबगंज पधारे । वहां से भोपाल वापस जाते समय , विदिशा विधायक शशांक भार्गव के निवास पर पहुंचे । जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना पर सवाल उठाए । उन्होंने का कि , शिवराज सिंह 2006 से मुख्यमंत्री हैं, 17 साल बाद अब मामा को , अपनी बहनों का ख्याल आया। हमारी कांग्रेस की हिमाचल सरकार 15 सो रुपए दे रही है, यह तो सिर्फ हजार रुपए दे रहे है। कांग्रेस पार्टी की अगर केंद्र में सरकार बनती , तो हमने 6000 महीना प्रति परिवार को देने का वादा किया था । इनके 1000 रुपए तो गैस की टंकी में।खर्च हो जा रहे है ।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि , भाजपा का कार्यालय चंदा वसूली से बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के सवाल पर कहा कि, जिला कांग्रेस कमेटी का भवन बनाने की हमारी योजना थी । लेकिन जमीन की दिक्कत थी। जमीन नहीं मिलने से , कांग्रेस कार्यालय नहीं बन पाया। भाजपा के लोगो ने चंदा वसूली से अपना घर भी भर लिया है ।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


