VIDISHA NEWS जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण ,राजमाता विजयराजे सिंधिया परिसर होगा नाम .......
VIDISHA NEWS - विदिशा में जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन,राजमाता विजयराजे सिंधिया परिसर होगा नाम, 3.5 करोड़ रुपए में बने कार्यालय को मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया लोकार्पित.........
#vidisha #infovidisha #विदिशाकीखबर #विदिशा #भाजपा #Shivraj #BJP #राजमाता #VDSharma
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 3 संभागों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए , आज विदिशा आए थे । कार्यक्रम के बाद उन्होंने , पुराने अस्पताल के सामने जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
लगभग साढ़े तीन करोड रूपए की लागत से बने , इस भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करते हुए , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष v d शर्मा ने , कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना भी की।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि , यह कार्यालय सिर्फ़ मिट्टी से बना भवन नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े , कार्य भी यहां किए जाएंगे । आम जनता की समस्याएं भी सुनी जाएंगी , और उन्हे हल भी किया जाएगा । कार्यकर्ताओं के रुकने और बैठकों के लिए भी , यह कार्यालय निरंतर काम करेगा। विधायक भी यहां समय-समय पर बैठकर , कार्यकर्ताओं से मिलते रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि , कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि आज हम अपने कार्यालय में हैं, प्रत्येक बूथ और वार्ड स्तर पर , कार्यकर्ता सतर्कता से काम करें। उन्होंने दावा किया कि , 2023 में विधानसभा चुनाव , और 2024 में लोकसभा चुनाव में , भाजपा सभी सीटों पर जीत कर इतिहास लिखेगी।
पुराने अस्पताल के सामने स्थित , इस भाजपा कार्यालय का नाम , राजमाता विजयाराजे सिंधिया परिसर रखा गया है । भाजपा कार्यालय में , भाजपा जिला अध्यक्ष के कक्ष के साथ ही , मंडल अध्यक्षों के लिए भी अलग से कक्ष बनाए गए हैं, इसमें बैठक के लिए एक बड़ा हॉल है , जिसमें लगभग 400 कार्यकर्ता , एक साथ बैठ सकते हैं । वही एक छोटा हॉल है , जिसमें लगभग 100 कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की जा सकती है।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


