#विदिशा की सना अली का चयन , इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन( इसरो) में चयन हुआ ....#infovidisha

विदिशा की सना अली का चयन , इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन( इसरो) के , सतीश धवन स्पेस सेंटर में टेक्निकल असिस्टेंट के पद चयन हुआ है। सना की इंजीनियरिंग की पढ़ाई शहर के एसएटीआई में हुई है । एमटेक भी उन्होंने एसएटीआई से ही किया है । मध्यम वर्गीय परिवार की सना अली को अपने अध्ययन के दौरान काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।...

विदिशा की सना अली का चयन , इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन( इसरो) के , सतीश धवन स्पेस सेंटर में टेक्निकल असिस्टेंट के पद चयन हुआ है। सना की इंजीनियरिंग की पढ़ाई शहर के एसएटीआई में हुई है । एमटेक भी उन्होंने एसएटीआई से ही किया है । मध्यम वर्गीय परिवार की सना अली को अपने अध्ययन के दौरान काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।

उनके पिता साजिद अली एसएटीआई में ड्राइवर पद पर रहे और बाद में वह लैब असिस्टेंट की पोस्ट पर रहे। उन्होंने लोन लेकर बेटी की पढ़ाई पूरी कराई। कभी-कभी ऐसा भी वक्त आया कि मां को अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए अपने गहने तक गिरवी रखने पड़े । सना ने अपना खर्च चलाने के लिए पढ़ाई के दौरान ही ट्यूशन भी पढ़ाई ।

सना का कहना है कि बेटियों की प्रति लोगों को सोच बदलना होगी । मेरी तरह अपनी बेटियों को खूब पढ़ने दें , और उनके सपनों को उड़ान भरने दें । छोटे शहरों की बेटियों में आसमान और अंतरिक्ष में भी अपनी उड़ान भर सकती हैं। वे भी इस देश का नाम रोशन करेंगी ।

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो