वन विभाग की बड़ी कार्यवाही ..........
विदिशा जिले के #लटेरी दक्षिण में #वन विभाग द्वारा दर्ज वन अपराध प्रकरणों से संबंधित 12 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।...
उल्लेखनीय है कि इन अतिक्रमणकारियों ने पूर्व में दिनांक 18 मार्च 2024 को वन अमले के साथ झगड़ा किया था, जिसके संबंध में थाना लटेरी में एफ.आई.आर. क्रमांक 0088/2024 दर्ज है।
अतिक्रमणकारियों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से बोई गई फसलों को आज 3 जेसीबी मशीनों की सहायता से नष्ट किया गया। तत्पश्चात भूमि पर कंटूर खोदे गए, बबूल के बीज बोए गए तथा वन–राजस्व सीमा पर पशु अवरोधक खंती तैयार की गई। इस कार्रवाई से लगभग 20 से 25 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
#infovidisha #vidisha #विदिशा #vidishaforest #forest #lateri
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


