मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालो पर यादव महासभा ने की कार्यवाही की मांग

करणी सेना के आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी और आसंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की मांग को लेकर यादव महासभा और सर्व समाज द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।...

करणी सेना के आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी और आसंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की मांग को लेकर यादव महासभा और सर्व समाज द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे कुछ लोगों द्वारा पिछड़ा वर्ग से आने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपमान किया गया था। उसी को लेकर आपत्ति जताते हुए अनर्गल टिप्पणी करने और संसदीय भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि हिंदुओं का एकमात्र देश भारत देश है, जहां पर अब कुछ असामाजिक तत्व हिंदुओं को बांटने का काम कर रहे हैं। हिंदुओं को आपस में लड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए और हिंदुत्व को बचाने की पहल की जाए

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो