नीलामी रुकने से भड़के किसान, किया चक्काजाम,देखिए पूरी खबर..........
#विदिशा स्थित मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसानों ने नीलामी समय से पहले रोकने के विरोध में शाम साढ़े चार बजे मुख्य सड़क पर #चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। किसानों का आरोप है कि #व्यापारी हर बार नीलामी जल्दी बंद कर देते हैं, जिससे उनकी #फसल सही दाम पर नहीं बिक पाती और भारी नुकसान होता है। सूचना मिलते ही #पुलिस_प्रशासन मौके पर पहुंचा और बातचीत की। किसान नीलामी समय पर करने व पारदर्शिता की मांग पर अड़े रहे। करीब ढाई घंटे (रात 7 बजे तक) चक्काजाम चलता रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद #किसान सड़क से हटे और जाम खुला।...
#agriculture #infovidisha #ShivrajSinghChouhan #vidisha #BJP #ganjbasoda #farmer #kisan
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो


