VIDISHA RESCUE - विदिशा के गांव में मिले विशालकाय मगरमच्छ और अजगर मच गया हड़कंप .......

विदिशा जिले के पीपर हूंठा गांव में  एक ही दिन 1 12 फीट लंबा मगरमच्छ  और विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया । ...

विदिशा जिले के पीपर हूंठा गांव में  एक ही दिन 1 12 फीट लंबा मगरमच्छ  और विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया ।
आनन फानन में  वन विभाग को सूचना दी गई । 


थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम और सर्पमित्र फिरोज खान के साथ मौके पर पहुंच गए । । कड़ी

मशक्कत के बाद दोनों का रेस्क्यू  किया गया । जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मामला कुछ यूं है कि विदिशा जिले के पीपर हूंठा गांव के आसपास एक विशालकाय मगरमच्छ और अजगर दिखाई दिया। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सर्पमित्र फिरोज खान के साथ मौके पर पहुंची। लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। मगरमच्छ की लंबाई 10 से 12 फीट बताई जा रही है। और वजन लगभग 2 क्विंटल ।
वहीं सर्पमित्र फिरोज खान ने अजगर का रेस्क्यू किया। दोनों को रेस्क्यू कर विदिशा लाया गया, जिसे फॉरेस्ट टीम को सौंपा गया। बताया गया कि मगरमच्छ को शीघ्र ही हलाली डैम में छोड़ा जाएगा और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा ।

#vidisha #विदिशा #infovidisha #vidishanews #विदिशाकीखबर #python

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो