VIDISHA NEWS - खरीफाटक ब्रिज तैयार, उद्घाटन के लिए नेताजी के वक्त का इंतजार

विदिशा के खरीफाटक ब्रिज की तीसरी भुजा बनकर तैयार है । जनता और इस भुजा के बीच बस एक ईंट की दीवार का फासला है । इस फासले को हटाने इंतजार है किसी राजनेता के वक्त का । जैसे ही उनका वक्त मिलेगा जनता को खरी फाटक की इस तीसरी भुजा का फायदा मिलने लगेगा जो पीतल मील क्षेत्र से सीधे पुराने गल्ला मंडी परिसर में उतरी है । इस भुजा के न होने से फसल की बिक्री के समय घंटो जाम रहता है क्योंकि किसान की फसल नीलाम होती है मिर्जापुर अथित नई मंडी में फिर वह उसे तुलवाने और उसका भुगतान लेने आता है पुरानी मंडी में , पीतल मील क्षेत्र में विदिशा के बड़े शिक्षण संस्थान भी है । उनके लगने और छुट्टी के समय यहां यातायात का दवाब काफी बढ़ जाता है । जिससे यहां काफी लंबे जाम की स्थिति बनती है । इससे बचने लोगो को काफी घूमकर जाना पड़ता है । अब रेल की पटरी के दोनो तरफ विदिशा तेज़ी से बड़ रहा है । इस कारण भी दोनो ओवर ब्रिज पर काफी यातायात रहता है । ऐसे में सिर्फ उद्घाटन के इंतजार में जनता को परेशान करना कितना उचित सोचिए और कमेंट में बताइए ।...

विदिशा के खरीफाटक ब्रिज की तीसरी भुजा बनकर तैयार है । जनता और इस भुजा के बीच बस एक ईंट की दीवार का फासला है । इस फासले को हटाने इंतजार है किसी राजनेता के वक्त का । जैसे ही उनका वक्त मिलेगा जनता को खरी फाटक की इस तीसरी भुजा का फायदा मिलने लगेगा जो पीतल मील क्षेत्र से सीधे पुराने गल्ला मंडी परिसर में उतरी है । इस भुजा के न होने से फसल की बिक्री के समय घंटो जाम रहता है क्योंकि किसान की फसल नीलाम होती है मिर्जापुर अथित नई मंडी में फिर वह उसे तुलवाने और उसका भुगतान लेने आता है पुरानी मंडी में , पीतल मील क्षेत्र में विदिशा के बड़े शिक्षण संस्थान भी है । उनके लगने और छुट्टी के समय यहां यातायात का दवाब काफी बढ़ जाता है । जिससे यहां काफी लंबे जाम की स्थिति बनती है । इससे बचने लोगो को काफी घूमकर जाना पड़ता है । अब रेल की पटरी के दोनो तरफ विदिशा तेज़ी से बड़ रहा है । इस कारण भी दोनो ओवर ब्रिज पर काफी यातायात रहता है । ऐसे में सिर्फ उद्घाटन के इंतजार में जनता को परेशान करना कितना उचित सोचिए और कमेंट में बताइए ।

#विदिशा #vidisha #infovidisha #vidishanews #vidishatoday #mpnews #

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो