#विदिशा में दुपारिया निवासी लड़की के बाद पिता ने की आत्महत्या ,जमकर हुआ हंगामा,चक्काजाम #vidisha ..

विदिशा जिले के नटेरन थाना अंतर्गत आने वाले दुपरिया गांव के रहने वाले धीरेंद्र गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली । विगत 25 मई को इनकी बेटी ने भी छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी । आरोपी गांव का ही सुदीप धाकड़ है । आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से वह छूट कर आ गया और मृतक को धमकाने लगा जिससे प्रताड़ित होकर आज उन्होंने आत्महत्या कर ली । इससे गुस्साए ग्रामीणों , परिजनों और कांग्रेसियों ने न्याय की मांग को लेकर आज विदिशा में जमकर हंगामा किया और चक्काजाम किया ।...

विदिशा जिले के नटेरन थाना अंतर्गत आने वाले दुपरिया गांव के रहने वाले धीरेंद्र गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली । विगत 25 मई को इनकी बेटी ने भी छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी । आरोपी गांव का ही सुदीप धाकड़ है । आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से वह छूट कर आ गया और मृतक को धमकाने लगा जिससे प्रताड़ित होकर आज उन्होंने आत्महत्या कर ली । इससे गुस्साए ग्रामीणों , परिजनों और कांग्रेसियों ने न्याय की मांग को लेकर आज विदिशा में जमकर हंगामा किया और चक्काजाम किया ।
तब जाकर पुलिस ने बेटी और पिता के सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कही । नटेरन थाने अंतर्गत पुलिस की लापरवाही और अकर्मण्यता से पिछले डेढ़ माह में 3 लोग आत्महत्या कर चुके है जो कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है । अभी 2 दिन पहले पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होकर एक महिला ने भी आत्महत्या की थी ।

#vidisha #infovidisha #विदिशा #क्राइम #crime #police #suicide #दुपारिया

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by InfoVidisha Media Network. Publisher: वीडियो